झारखंड : राजगीर से कोडरमा के लिए चलेगी पहली ट्रेन…देखें रुट

बिहार से झारखंड की ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है.अब राजगीर से कोडरमा का सफर करना और भी आसान होगा. दरअसल दानापुर से राजगीर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन  का विस्तार झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है.यह ट्रेन अब 03322 बनकर राजगीर से झारखंड के कोडरमा तक जाएगी।

इस ट्रेन को विस्तारित करने के बाद अब राजगीर सीधे रूप से झारखंड से जुड़ जाएगा। अभी तक एक भी ट्रेन राजगीर से झारखंड के लिए नहीं चल रही थी। राजगीर से यह ट्रेन कोडरमा के लिए 10:55 मिनट पर चलेगी। जो 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी और 3 बजे कोडरमा से चलकर 5:50 पर राजगीर पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिर राजगीर से राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनकर दानापुर के लिए 6 बजे दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी। राजगीर स्टेशन प्रबंधक सीईसी ने बताया कि राजगीर से 10:55 पर स्पेशल ट्रेन बनकर यह ट्रेन कोडरमा के लिए प्रस्थान करेगी जो 11:15 बजे नटेशर जंक्शन। 12:00 बजे तिलैया,1:08 पर पहाड़पुर रेलवे स्टेशन, 1: 17 पर गुरपा स्टेशन,1: 40 गुझंडी स्टेशन और 2:15 कोडरमा स्टेशन पहूचेगी। गाड़ी वापसी में 03321 बनाकर 3:00 कोडरमा से रांची के लिए प्रस्थान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close