One Day Match : रांची में खेला जायेगा भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच….जानिये मैच का शेड्यूल …

रांची। इंडिया…इंडिया….रांची का JSCA मैदान एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मैच का गवाह बनेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच रांची में खेला जायेगा। दरअसल भारत दौरे पर आने वाली प्रोटिज टीम भारत में तीन वनडे मैच खेलेगी। सीरीज का दूसरा मैच रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जायेगा। वहीं पहला मैच लखनऊ में 6 अक्टूबर को और 11 अक्टूबर को तीसरा वनडे दिल्ली में खेला जायेगा।

इससे पहले आस्ट्रेलिया टीम भी भारत आयेगी। सितंबर महीने में आस्ट्रेलिया के साथ तीन टी-20 मैच खेले जायेंगे। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टी-20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेन्यू डिसाइड होने के बाद अब स्टेडियम को तैयार करने का नाम शुरू कर दिया जायेगा। आस्ट्रेलिया के साथ तीन टी ट्वेंटी मैच 20 सितंबर को मोहाली, 23 को नागपुर और 25 सितंबर को हैदराबाद में खेले जायेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका के साथ तीन टी 20 मैच में पहला मैच 28 सितंबर को तिरूवंतपुरम, 2 अक्टूबर को गुवाहाटी और 4 अक्टूबर को इंदौर में खेजा जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close