सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड: राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली झारखंड की पहली खिलाड़ी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Arjun Award to Salima Tete: President honored, first player from Jharkhand to receive Arjun Award, Chief Minister congratulated

रांची/दिल्ली: झारखंड की  महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। इसके साथ ही सलीमा टेटे झारखंड की पहली महिला और दूसरी हॉकी खिलाड़ी बन गईं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 वितरण समारोह का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी के तहत हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करने और देश को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने वाली सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड सम्मान सम्मानित किया गया. सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली हैं, वो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले 1972 में ओलंपियन स्व. माइकल किंडो को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जबकि, सिलवानुस डुंगडुंग और सुमराय टेटे को मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा…..

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखण्ड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप अपने उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करें, यही कामना करता हूँ।आज पुरस्कार पाने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक बधाई और जोहार।

Related Articles

close