सांसद ने किया रेप: तुमको बड़ा नेता बना दूंगा, चार साल तक किया रेप, कांग्रेस सांसद के खिलाफ FIR हुई दर्ज ..

MP raped: I will make you a big leader, raped for four years, FIR lodged against Congress MP..

Congress MP Rakesh Rathore : कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर रेप का केस दर्ज किया गया है। सांसद पर आरोप है कि उसने महिला से शादी और राजनीतिक करियर का झांसा देकर चार साल तक रेप किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला ने 15 जनवरी 2025 को पुलिस से मामले की शिकायत की। इसमें आरोप लगाया है कि सांसद राकेश राठौर ने शादी करने के साथ ही राजनीतिक करियर बनाने में मदद करने का वादा किया था। आरोप है कि राकेश राठौर ने झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सुबूत एकत्र किए गए, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान भी दर्ज कराया गया। बयान में पीड़िता ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 वर्षीय महिला ने शिकायत में राकेश राठौर पर बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि सांसद के साथ उसका संबंध 2018 में शुरू हुआ जब सांसद ने उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाने का वादा किया।महिला का आरोप है कि राकेश ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उनका विश्वास जीता और उन्हें तैलिक महासंघ की महिला जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मार्च 2020 में राकेश ने कथित तौर पर उसे अपने घर में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में सांसद ने उसे चुप कराने के लिए शादी करने का वादा किया। महिला के मुताबिक, 2024 में सांसद बनने के बाद राकेश राठौर ने उसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।महिला का कहना है कि पीड़िता का परिवार लगातार उत्पीड़न के कारण डर के माहौल में जी रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close