IMD Weather Alert: झारखंड-बिहार में कैसा रहेगा मौसम, कहीं बारिश, कहीं कोहरा, देखिये Aaj Ka Mausam और Kal Ka Mausam

Weather Update : मौसम में बड़ी तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड-बिहार में बड़ी तेजी से मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने झारखंड-बिहार में बारिश और कोहरे का चेतावनी दी है। झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी हुई, इससे राज्यवासियों को कनकनी से राहत मिली है।

आज का मौसम – Aaj Ka Mausam

राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर चला गया है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी ठंडी हवाएं चल रही है, दिन में लोगों को हल्की गर्मी का ऐहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड से राहत जरूर मिली है, लेकिन बदलते मौसम के बीच लोगों सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि जरी सी लापरवाही बीमार कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Kal Ka Mausam – कल का मौसम

झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। तत्पश्चात अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को राज्य के उत्तरी भागों में आंशिक तौर पर बादल छाया रह सकता है, जबकि दक्षिणी पूर्वी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है।

बिहार में बारिश की चेतावनी (Bihar Weather Upadate)

मौसम विभाग क अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, हालांकि आज मौसम शुष्क बना रहेगा. आज 31 जुलाई दिन गुरुवार की सुबह के समय कोहरा बेहिसाब दिखेगा, लेकिन दोपहर के समय मौसम साफ होगा और धूप खिली रहेग। फिलहाल बिहार में अच्छी खासी धूप निकल रही है, जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज 31 जनवरी को भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है, हालांकि आज बिहार के 15 जिले घने कोहरे की आगोश में रहेगा। खासतौर पर सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और पूर्णिया में सुबह और शाम घना कोहरा देखने को मिलेगा. प्रदेश के शेष भागों में भी हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close