शादी के जश्न में पसरा मातम, तिलक से लौट रही स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की …

Road Accident : शादी के जश्न के बीच उस वक्त मातम फैल गया, जब तिलक से लौट रही एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में तीन लोगों की जान चली गयी, वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना बिहार के जमुई की है, जहां सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अहले सुबह 3 बजे के करीब की है। मामला जमुई जिला के सिकंदरा चौक पर सड़क हादसे से जुड़ा है। गांव के लोग सोमवार को लखीसराय के अरमा गांव में तिलक देने को गए थे और मंगलवार की सुबह वापस गांव लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान सिकंदरा चौक पर एक बालू लदे ट्रक ने स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और रमाकांत सिंह की जान चली गई।

जबकि, वाहन पर सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को लेकर लोग नवादा लौट रहे थे। इसी क्रम में अरुण सिंह की मौत हो गई है।अन्य घायलों को इलाज के लिए स्वजन किसी अस्पताल लेकर गए है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि घटना सुबह तीन बजे की है। बालू लदा ट्रक जमुई से शेखपुरा की ओर जा रहा था। मृतक अरुण सिंह का शव गांव पहुंच चुका है। रुदन-क्रंदन से गांव में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close