झारखंड: आटो में बैठी थी 8 सवारी, तभी आटो पर गिर गया हाईमास्ट टावर, 5 लोगों की…

Ranchi Accident :  रांची के पास एक भीषण हादसा होगया। दर्दनाक हादसे में दो महिला समेत 5 लोगों की जान चलीगयी। वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब नागड़ी थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा के पास एक हाई मास्ट लाइट टावर अचानक गिर पड़ा।

यह स्थान रांची से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जानकारी के मुताबिक हाईमास्टर लाइटिंग टावर अचानक उख़ड़कर सड़क के किनारे खड़े आटो रिक्शा पर गिर गया। हादसे के वक्त आटो में आठ सवारी बैठी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी रांची की तरफ जा रहे थे। घटना में आटो में सवार तीन महिला की मौके पर ही जान चली गयी, जबकि तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि मृतकों में चार लोग इटकी थाना भेत्र के कुल्ली और पलवा गांव के रहने वाले हैं।

इधर घटना को लेकर नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप हैकि ये घटना लापरवाही का नतीजा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close