बड़ी खबर: हेमंत सरकार के एक फैसले से शिक्षकों की हो गयी बल्ले-बल्ले, वेतन को लेकर विभाग ने लिया ये बड़ा फैसला…

Jharkhand Teacher News: हेमंत सरकार ने शिक्षकों के वेतन निर्धारण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब वेतन निर्धारण की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।विश्वविद्यालय एवं कॉलेज शिक्षकों को वेतन निर्धारण के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने वित्त रहित कॉलेजों को अनुदान देने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है ताकि कॉलेजों को समय पर पारदर्शी ढंग से अनुदान प्रदान किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आनलाइन पोर्टल का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री 17 या 18 फरवरी को दोनों पोर्टलों की लांचिंग कर सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय लिया जा रहा है। विभाग ने वर्ष 2023 में नियमावली में संशोधन कर अनुदान की राशि भी बढ़ाई है।

अब वित्त रहित शैक्षणिक संस्थानों को 1.40 लाख रुपये से लेकर 30 लाख तक का अनुदान छात्र संख्या तथा नैक एक्रीडिएशन में प्राप्त ग्रेड के आधार पर दिया जाता है। विभाग ने एक पोर्टल लर्निंग सिस्टम को लेकर भी तैयार किया है, जिसकी भी लांचिंग की जानी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोर्टल से ये होगा फायदा

इसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन से लेकर विभिन्न स्तरों पर स्वीकृति ऑनलाइन प्रदान की जाएगी। जो प्रक्रिया अब शुरू होगी, उसके मुताबिक वेतन निर्धारण के लिए शिक्षक ऑनलाइन आवेदन करेंगे, विश्वविद्यालय ऑनलाइन ही उसका अनुमोदन करते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय को अनुशंसा भेजेंगे, जिस पर निदेशालय उसके सत्यापन के बाद वेतन निर्धारण की स्वीकृति प्रदान करेगा।

इसका उद्देश्य राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं त्रुटि रहित वेतन निर्धारण करना है ताकि उन्हें समय पर वित्तीय लाभ प्रदान किया जा सके। राज्य सरकार ने हाल ही में शिक्षकों एवं कर्मियों के वेतन निर्धारण के लिए आधार को भी अनिवार्य किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close