स्कूल में मचा हड़कंप: प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, 5 छात्राओं को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Panic in the school: During prayer, the health of the girl students suddenly deteriorated, 5 girls were admitted to the hospital.

School Girl News: स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रार्थना के दौरान स्कूली बच्चियोंकी तबीयत बिगड़ गयी। सभी अचेत हो गयीष। मामला बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित विशनपुर के राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय का है। जिसके बाद सभी छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में भर्ती कराया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहां प्रारंभिक इलाज के बाद तीन छात्राओं की तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें वापस स्कूल भेज दिया गया। दो छात्राओं की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया, लेकिन बाद में उनकी भी हालत स्थिर हो गई।शनिवार को भी सुबह 9:30 बजे सभी छात्राएं प्रार्थना सभा में खड़ी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तभी ठंड लगने के कारण पांच छात्रा पल्लवी कुमारी (कक्षा 3), सोनी कुमारी (कक्षा 2) और तीन अन्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रार्थना के दौरान छात्राओं के कंपकंपी, सिरदर्द और कमजोरी महसूस होने पर शिक्षकों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ठंड के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीन छात्राओं को विद्यालय भेज दिया गया, जबकि दो छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया।

Related Articles

close