Vastu Tips For Sindoor: सुहागिन महिलाएं न करें ऐसी गलती…सिंदूर लगाते समय वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ध्यान

Vastu Tips For Sindoor  : हिंदू धर्म में सिंदूर का विशेष महत्व है और शादी के बाद महिलाएं रोज अपनी मांग में सिंदूर लगाती है। महिलाओं की मांग में चमकता सिंदूर उसे सौभाग्यशाली बनता है और सुहागन महिलाओं के लिए सिंदूर और मंगलसूत्र विशेष महत्व रखता है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार महिलाओं के मांग में सिंदूर सुरक्षा और मां के शांति का स्थान माना जाता है ऐसे में धर्मशास्त्र में सिंदूर लगाने का स्थान भी वर्णित किया गया है।

सिंदूर लगाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान (  Vastu Tips For Sindoor )

आपको बता दे की कोई भी महिला जब अपने मांग में सिंदूर भरती है तो उसे कुछ बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशी आती है साथी सारी परेशानियां भी दूर हो जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार महिलाओं को ऐसे डिब्बे में सिंदूर रखना चाहिए जो टूटा या खंडित ना हो क्योंकि अगर आप टूटे हुए डिब्बी में सिंदूर रखेंगे तो आपकी जिंदगी में परेशानी आएगी। इसके साथ ही आपको अपना सिंदूर किसी और को नहीं देना चाहिए।

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार महिलाओं को दक्षिण दिशा में मुंह करके कभी भी सिंदूर नहीं लगना चाहिए क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है। महिलाओं को आड़ा तिरछा या इधर-उधर सिंदूर नहीं लगना चाहिए क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है और मान प्रतिष्ठा की हानि होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंदूर लगाते समय महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके सिर पर चुन्नी या साड़ी का पल्ला हो।खुली मांग को कभी नहीं भरना चाहिए।इससे सुख-सौभाग्य में कमी आती है। इसकी वजह से माता लक्ष्मी भी आपसे अरुष्ट हो सकती हैं।

सिंदूर लगाते समय अगर आप थोड़ी सी भी गलती करते हैं तो इससे पति-पत्नी का रिश्ता खराब हो जाएगा। अगर आपके घर में किसी कारण से अशांति बनी हुई है तो आप सिंदूर में थोड़ा सा तेल मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर लगा दीजिए ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होगा। अगर नौकरी के तलाश में परेशानी हो रही है तो आप माता लक्ष्मी को बृहस्पतिवार के दिन सिंदूर चढ़ाएं।ऐसा करने से मनचाही नौकरी मिलती है। आपके जीवन की परेशानियां दूर हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close