यूएई में भी बिकेगी रिलायंस की कैम्पा

• रिलायंस ने एग्थिया ग्रुप के साथ की साझेदारी
• शुरुआत में कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज और कोला ज़ीरो लॉन्च होंगे।

दुबई, यूएई/बेंगलुरु, 18 फरवरी 2025: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने यूएई में कैम्पा ब्रांड को लॉन्च कर दिया है। लॉंचिंग दुनिया के सबसे बड़े फूड एंड बेवरेज सोर्सिंग इवेंट, गल्फूड में की गई। कैम्पा को यूएई के एग्थिया ग्रुप के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। एग्थिया ग्रुप यूएई की मशहूर फूड एंड बेवरेज कंपनियों में से एक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, “हम 50 साल से भी अधिक पुराने भारतीय ब्रांड कैंपा के साथ यूएई के बाजार में प्रवेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हम लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं और इस क्षेत्र में तेजी से विकास की काफी संभावनाएं देख रहे हैं। हमारे पास ग्राहकों को किफायती कीमतों पर वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पाद देने का ट्रैक रिकॉर्ड है। कैंपा सिर्फ़ एक ड्रिंक नहीं है; यह एक विरासत का पुनरुद्धार है, यह भारत का स्वाद है। हमें पूरा भरोसा है कि यूएई के उपभोक्ताओं को इसका ताज़ा स्वाद पसंद आएगा।“

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, एग्थिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन स्मिथ ने कहा, “हम यूएई में कैंपा कोला लाने के लिए रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। यह प्रतिष्ठित ब्रांड कई लोगों के लिए गहरी पुरानी यादों की तरह है, हमारा मानना है कि यह यूएई में महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ समान रूप से जुड़ जाएगा। यह साझेदारी एग्थिया के विविध पेय पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा। हमारे मजबूत वितरण नेटवर्क और बाजार विशेषज्ञता के साथ, हम यूएई में उपभोक्ताओं की नई पीढ़ी के लिए कैंपा कोला को फिर से पेश करने के लिए उत्साहित हैं।”

कंपनी ने कहा है कि शुरुआत में कैम्पा पोर्टफोलियो में कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज और कोला ज़ीरो शामिल होंगे। अपनी आकर्षक लाल और बैंगनी पैकेजिंग और किफायती मूल्य वाले उत्पाद के वायदे के साथ कैम्पा यूएई में सफलता की कहानी लिखने को तैयार है। बताते चलें कि रिलायंस ने 2022 में कैम्पा कोला का अधिग्रहण किया था और 2023 में इसे भारत में फिर से पेश किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

close