झारखंड में तंबाकू गुटखा पर लगा प्रतिबंध, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, अब दुकानों में…

Tobacco Gutkha banned in Jharkhand, state government issued notification, now...

Jharkhand News। झारखंड में अब तंबाकू एवं निकोटिन युक्त गुटखा एवं पान मसाला पर बैन लग गया है। राज्य सरकार ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ना तो तंबाकू व निकोटिन युक्त गुटखे का राज्य में निर्माण होगा और ना ही भंडारण और वितरण। इसी बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध एक वर्ष के लिए लागू किया है। बाद में इसका विस्तार भी हो सकता है। किसी भी दुकान, गोदाम या व्यक्ति के पास गुटखा मिलने पर न केवल सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि गोदाम भी सील किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिसूचना को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का कठोरता से पालन कराया जाए। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गुटखा और पान मसाले के कारण कैंसर जैसी घातक बीमारी तेजी से बढ़ रही है।

 

 

हमारे युवा इससे अधिक प्रभावित हैं। एक चिकित्सक होने के नाते वे जानते हैं कि यह जहर किस हद तक शरीर को नुकसान पहुंचाता है।उन्होंने कहा कि पान मसाला या गुटखा बेचने, भंडारण करने या सेवन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुटखा माफिया और अवैध कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

Related Articles

close