झारखंड : गोलियों से थर्राने की साजिश हो रही थी तैयार, मकान में बन रहा था खतरनाक हथियार, पुलिस पहुंची तो रह गयी हैरान

Jharkhand: A conspiracy to terrorize with bullets was being prepared, a dangerous weapon was being made in the house, when the police arrived, they were surprised.

Jharkhand News: झारखंड में खतरनाक हथियार बनाये जा रहे हैं। पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। फैक्ट्री में पिस्टल से लेकर अन्य हथियार बनाये जाते थे। खुलासा ये हुआ है कि इस फैक्ट्री से तैयार हथियार को कई खतरनाक अपराधियों को बेचे गये हैं, लिहाजा खतरा बड़ा हो गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला गिरिडीह जिले का है, जहां जमुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हथियार बनाने की कई सामग्रियां भी बरामद की हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फैक्ट्री में पिस्टल यानी देशी कट्टा आदि का निर्माण किया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से बनी हुई लगभग 10 नयी पिस्टल के साथ हथियार बनाने वाली अन्य सामग्रियां बरामद की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक चपरियामो गांव में पिछले कुछ माह से पिस्टल समेत अन्य हथियार बनाने का काम चल रहा था। हथियार की फैक्ट्री एक नवनिर्मित भवन में संचालित किया जा रहा था । आरोप है कि बिहार के लोग यहां हथियार तैयार करते थे।

 

पिछले माह ही इस फैक्ट्री में बने 40 पिस्टल बिहार के मुंगेर में किसी सलीम नाम के अपराधी को सप्लाई की गयी थी। पुलिस ने फैक्ट्री का संचालन कर रहे चरियामो गांव के कुली उर्फ मुन्ना मियां समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस स्थल से हथियार बनाने वाले लोहे के कई सांचे, ड्रिलिंग मशीन, जेनरेटर समेत अन्य सामग्रियां बरामद की हैं।

Related Articles

close