धनबाद: SNMMCH के आक्सीजन पाइप लाइन में हुआ ब्लास्ट, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप, तुरंत ही…

Dhanbad: Blast occurred in the oxygen pipeline of SNMMCH, created panic in the hospital premises, immediately...

SNMMCH Oxygen Pipe Blast: मरीजों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धनबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की आक्सीजन पाइप लाइन फट गयी। आक्सीजन लीक होने की सूचना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गंभीर रूप से बीमार और आक्सीजन सपोर्ट पर रहने वाले मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर अस्पताल प्रबंधन भी मौके पर पहुंचा। जानकारी मिली की अस्पताल के मेडिसिन मेल जनरल वार्ड के बाहर लगी ऑक्सीजन पाइप दोपहर अचानक तेज धमाके के साथ फट गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पाइप से ऑक्सीजन लीक होने लगी। इस पाइप लाइन में धमाके के कारण मरीज, उनके परिजन और अस्पताल कर्मी घबरा गये। मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत प्रभावित क्षेत्र में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद करा दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खुशकिस्मति की बात ये रही कि ऑक्सीजन की पाइप फटने से किसी मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ। अस्पताल प्रबंधन की ओर से तत्काल कदम उठाने की वजह से बड़ी घटना टल गयी। बताया गया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया।

 

इधर आनन-फानन में टेक्निकल टीम को बुलाया गया और लीकेज को ठीक किया गया। कुछ देर बाद ही ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी गयी। आपको बता दें कि मेडिसिन विभाग में महिलाओं और पुरुषों के लिए 2 वार्ड हैं. इनमें रोजाना 250 से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं। इस घटना से मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल उठता है।

Related Articles

close