हजारीबाग मेडिकल कॉलेज खुद हो गया बीमार.. सदन में विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा…

Hazaribagh Medical College itself fell ill.. When the MLA asked a question in the House, Minister Dr. Irfan Ansari said...

रांची: अध्यक्ष महोदय, हजारीबाग में जो मेडिकल कॉलेज है वो खुद बीमार हो गया है। वहां पर गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग सहित कई जिलों के रोगी आते है वो इलाज नहीं करा पाते है। ऑनलाइन ऑफलाइन के चक्कर में कोई सुविधा ही नहीं मिलती है। हजारीबाग विधायक ने आज सदन में ये सवाल पूछा।

हजारीबाग विधानसभा सदस्य प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि आज हजारीबाग के सदर अस्पताल में  चल रहे मेडिकल कॉलेज खुद बीमार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओपीडी में रोगी को दिखाने के लिए पर्ची कटाने में बड़ी समस्या बताई है। दवा, डॉक्टर, ऑपरेशन थियेटर सब की घोर कमी है। लाल कार्ड, पीला कार्ड वालो को कोई देखने वाला नहीं है। विधायक ने आज स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाया।

जवाब देते हुए डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि विधायक की ये चिंता लाजिमी है। वर्ष 2025 तक जिले में मेडिकल कॉलेज का नया भवन बन जाएगा। इसने सारी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज का लोड कम करने के लिए सदर अस्पताल की अस्तित्व में लाया जाएगा। रिक्त पदों पर डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ की भी नियुक्ति की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरा बयान देखने के लिए यहां क्लिक करे👇👇

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close