मंईया सम्मान योजना: आ गयी गुड न्यूज, जानिये कब आ रहे हैं आपके खाते में पैसे, लेकिन इतनी महिलाओं के कट गये नाम

Maniya Samman Yojana: Good news has arrived, know when money is coming to your account, but names of so many women have been deleted.

Mainya Samman Yojna : मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। एक साथ 5000 रुपये महिलाओं के खाते में आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों से भीतर महिलाओं के खाते में राशि भेज दी जायेगी। हालांकि इस बार कई महिलाओं के नाम लाभार्थी लिस्ट से कट रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक सिर्फ 47 लाख लोगों को हो अब राशि मिलने वाली है। स्क्रूटनी में कई महिलाओं के नाम कट गये हैं। जानकारी के मुताबिक इस महीने के अंत तक महिलाओं के खाते में राशि चली जायेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने आधार लिंक वाले खातों में राशि भेजने का नया नियम बनाया है, इसी वजह से राशि मिलने में देर हो रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दो किस्त खाते में नहीं आयी हैं, तीसरा महीना चलना शुरू हो गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौजूदा विधानसभा सत्र में भी मंईया सम्मान योजना को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है, लिहाजा अब सरकार बकाया दोनो किस्त देने की एक साथ तैयार कर ली है। मार्च क्लोजिंग के पहले सरकार अपने सारे बकाये का सेटलमेंट करना चाहती है। इस दिशा में विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दिया है।

 

अधिकारियों की मानें की आधार से लिंक होने के बाद फर्जीवाड़े में काफी कमी आयेगी। लाभुकों की संख्या में भी कमी आयेगी। वैसे भी हर जिले में हुई जांच में बड़ी संख्या में गड़बड़ियां सामने आयी है। माना जा रहा है कि 5 से 10 लाख फर्जी लाभार्थी की संख्या कम हो जायेगी।

Related Articles

close