Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से झारखंड में आज झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का अपडेट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सोमवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। रांची शहर के तापमान में भी कमी हुई है। लोगों को पिछले 2 दिनों से बिजली गुल और उमस से राहत मिली है। राज्य के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मानसून ने अंत समय में तेजी दिखाई है। बंगाल की खाड़ी से उत्तरी हिस्से में फिर से एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके व्यापक होने का अनुमान है। स्थितियां अनुकूल रहने पर इसका 2 दिन व्यापक असर दिख सकता है। 20 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मानसून टर्फ झारखंड से होकर गुजरने के कारण राजधानी समय आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग केंद्र रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के कई हिस्से में एक बार फिर से मानसून के जोर पकड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण और बंगाल ओड़िशा से सटे इलाके में कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो सकती है। जिसका असर झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में में भी अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा। हालांकि 22 सितंबर से इसका असर कम होने लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंगाल की खाड़ी में दूसरी बार बना निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में इस माह दूसरी बार निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार इसके व्यापक होने की संभावना है। प्रक्रिया पूरी होने पर इसके पश्चिम और उत्तर दिशा में बढ़ने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close