झारखंड: स्कूलों व शिक्षा के लिए 15 हजार करोड़, 3 यूनिवर्सिटी, 7 मेडिकल कॉलेज, 5 बिजनेस व मास कम्युनिकेशन मुश्किल

Jharkhand: 15 thousand crores for schools and education, 3 universities, 7 medical colleges, 5 business and mass communication in trouble

Jharkhand Budget News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने एक लाख 45 हजार 400 करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बाल बजट का भी एलान किया है। इसके लिए 9411.27 करोड़ का प्रविधान किया गया है। शिक्षा बजट में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 15 हजार 198 करोड़ 35 लाख 30 हजार रुपये और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए 2 हजार 409 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची सहित इन जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

रांची, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

तीन नये यूनिवर्सिटी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमशेदपुर, गुमला तथा साहिबगंज में नए विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।

 

5 नये लॉ कॉलेज खुलेंगे

राज्य में लॉ की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए हजारीबाग, रांची, धनबाद, दुमका एवं पलामू में कुल 5 नये लॉ कॉलेजों की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है।

 

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा

बजट में यह पेश किया गया है कि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोकारो और गोड्डा में नवनिर्मित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पढ़ाई शुरू करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा रांची/खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, साहेबगंज और गिरिडीह में भी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं।

 

बिजनेस एवं मास कम्युनिकेशन स्कूल की स्थापना की जाएगी

इस साल का बजट शिक्षा क्षेत्र के लिए भी खास है क्योंकि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो नए विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और फिन-टेक विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही जमशेदपुर, पलामू, रांची, धनबाद, हजारीबाग और देवघर में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मास कम्युनिकेशन की भी स्थापना की जाएगी।

Related Articles

close