झारखंड:..बच के रहना रे बाबा…बिजली विभाग की नजर है… 15 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3177 लोगों पर केस दर्ज, 6 करोड़ का जुर्माना वसूला..

Jharkhand: Be careful Baba... Electricity department is keeping an eye... Rapid raids in 15 districts, cases registered against 3177 people, fine of 6 crores collected...

रांची। झारखंड चोरी को लेकर बिजली विभाग एक्शन मूड में है। ताबडतोड़ कार्रवाईयां चल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को बिजली वितरण निगम लिमिटेड की अलग-अलग फ्लाइंग स्कावाड टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। करीब 15 जिलों में हुई कार्रवाई में करीब 6 करोड़ का जुर्माना ठोका गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

19126 जगहों पर हुई कार्रवाई में 3177 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, गुमला, चाईबासा सहित कई जिलों में छापेमारी हुई है। रांची में 3153 स्थान पर छापेमारी की गई, जिसमें 392 लोगों पर मुकदमा और 51.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं चाईबासा में भी 2100 स्थान पर कार्रवाई की गयी। इस दौरान 189 पर मुकदमा और 22.23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जबकि धनबाद में 1557 स्थान पर छापेमारी करते हुए 157 पर मुकदमा दर्ज किया गया है और 27.37 लाख रुपये का जुर्माना वूसला गया है।

 

 

हालांकि जुर्माना देने में सबसे नंबर वन पर हजारीबाग रहा, जहां 79.78 लाख रुपये का लगाया गया।

 

 

जबकि गुमला जिले में भी कई जगहों पर गड़बड़ियां पकड़ी गयी। इस दौरान 15.87 लाख रुपये लगाया है। गुमला जिले में 585 स्थान पर छापेमारी करते हुए 126 पर मुकदमा दर्ज किया गया और 15.87 लाख का जुर्माना लगाया गया।

 

 

अगर जमशेदुपर में 2120 स्थान पर छापेमारी करते हुए 254 पर मुकदमा दर्ज कराया गया और 60.61 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

 

बिजली चोरी रोकने के लिए एटीपी के महाप्रबंधक श्रवण कुमार के नेतृत्व में ये पूरी छापेमारी की गई। एटीपी के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि बिजली चोरी की रोकथाम के लिए विभाग लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9431135515 पर शिकायत कर सकते है। उन्होंने कहा कि शिकायत गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

close