IFS अफसर ने बिल्डिंग की छत से लगायी छलांग, मचा हड़ंकप, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे परेशान

IFS officer jumped from the roof of the building, causing a stir, he was in trouble for the last few days

IFS Officer : आईएफएस अफसर ने इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी। ये पूरा मामला दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके की बतायी जा रही है, जहां भारतीय विदेश सेवा (IFS, आईएफएस) के एक अधिकारी ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चला है। पुलिस की जांच के बाद ही आईएफएस अधिकारी की मौत का कारण सामने आ सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 35 से 40 साल के जितेंद्र रावत के रूप में हुई है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आईएफएस अधिकारी जितेंद्र रावत उत्तराखंड के रहने वाले थे। आज सुबह 6 बजे यह घटना घटी है। IFS जितेंद्र रावत ने चाणक्यपुरी में MEA की रेसिडेंशियल सोसायटी की बिल्डिंग की छत से कूदकर अपनी जान दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अफसर MEA की रेसिडेंशियल सोसायटी के में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। घटना के समय घर में सिर्फ उसकी मां थीं। अफसर शादीशुदा है, उनकी बीवी और 2 बच्चे देहरादून में रहते हैं। कई दिनों से अफसर डिप्रेशन में थे जिसका इलाज चल रहा था।

इधर घटना की जानकारी मिलते हैं कि पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। अफसर ने सुसाइ़ड क्यों की, पुलिस को अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही अधिकारी के असल मौत की वजह पता चल सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close