IAS ट्रांसफर : 6 जिलों के सीडीओ और 2 नगर आयुक्त सहित 17 आईएएस के तबादले… देखिये लिस्ट

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में IAS अफसरों का ताबड़तोड़ तबादला हो रहा है। शनिवार के बाद रविवार रात भी IAS अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी हुआ। 17 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये गये हैं। मथुरा, वाराणसी, फतेहपुर, चित्रकूट, सुल्तानपुर व अमेठी जिले में नए मुख्य विकास अधिकारी भेजे गए हैं। गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़ व बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरणों में नए उपाध्यक्षों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही गाजियाबाद व अलीगढ़ नगर निगम में नए नगर आयुक्तों की तैनाती की गई है।

रविवार की देर रात जारी तबादला आदेश के मुताबिक संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त कृष्ण कुमार गुप्ता को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। इनके अलावा गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को वीसी गोरखपुर विकास प्राधिकरण, वाराणसी के सीडीओ अभिषेक गोयल को वीसी वाराणसी विकास प्राधिकरण, सुल्तानपुर के सीडीओ अतुल वत्स को वीसी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और डॉ. अंकुर लाठर को अमेठी के सीडीओ के पद से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह मथुरा के सीडीओ नितिन गौड़ को नगर आयुक्त गाजियाबाद और चित्रकूट के सीडीओ अमित आसरी अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि रामपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा को सीडीओ मथुरा, कानपुर नगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को सीडीओ वाराणसी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ सूरज पटेल को सीडीओ फतेहपुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन अंकुर कौशिक को सीडीओ चित्रकूट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी सान्या झाबड़ा को सीडीओ अमेठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बस्ती अमृत पाल कौर को सीडीओ सुल्तानपुर बनाया गया है। और फतेहपुर के सीडीओ सत्यप्रकाश को अपर आयुक्त आबकारी, प्रयागराज बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close