झारखंड में अब 57 ईनामी नक्सली: 7 नये नक्सलियों पर पुलिस ने रखा ईनाम, 1 करोड़ के चार, देखिये किन लाल लड़ाकों पर कितना है ईनाम…
Now there are 57 rewarded Naxalites in Jharkhand: Police has put reward on 7 new Naxalites, four of them are worth Rs 1 crore, see how much reward is on which red fighters...

Jharkhand Naxal: झारखंड में नक्सलियों का वर्चस्व अब खत्म होता दिख रहा है। बावजूद छिटपुट घटनाओं को अंजाम देकर नक्सली अपने अस्तित्व बचे होने का सबूत दे रहे हैं। झारखंड में मौजूदा वक्त में 57 ईनामी नक्सली है। पहले से 50 नक्सलियों के सर पर पुलिस ने ईनाम रखा था, अब उसमें 7 नये नाम जुड़ गये हैं।
1 करोड़ के चार नक्सली
पहले से 50 नक्सलियों पर लगभग 9 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। जिसमें एक करोड़ के चार इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और असीम मंडल भी शामिल हैं, वहीं 25 लाख रुपए के पांच, 10 लाख रुपए के सात, दो लाख के आठ और एक लाख रुपए 9 नक्सली हैं।
अब कुल 57 ईनामी नक्सली
झारखंड पुलिस ने सात नये ईनामी नक्सली पर राशि रखी है। जिन नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की गई है वे भाकपा माओवादी, टीएसपीसी और जेजेएमपी संगठन से जुड़े हुए हैं। जिन सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की गई है, उनमें से सबसे ज्यादा चार जेजेएमपी के हैं। वहीं एक टीएसपीसी और दो भाकपा माओवादी है।
इन नक्सलियों पर अधिकतम 5 लाख और न्यूनतम 1 लाख रुपये तक का ईनाम है। आपको बता दें कि जेजेएमपी और टीएसपीसी दोनों का ही झारखंड के लातेहार, पलामू और चतरा के कछ हिस्सों में दखल है।
नक्सलियों की क्राइम कुंडली
1. जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सब जोनल कमांडर सचिन बेंग उर्फ यूजीन पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सचिन गुमला जिले का रहने वाला है और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं।
2. टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के सब जोनल कमांडर मुखदेव यादव उर्फ तूफानी जी पर भी पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया है। मुखदेव यादव पलामू जिले का निवासी है और उसे कई हिंसक घटनाओं का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।
3. भाकपा (माओवादी) के कैडर बासु पूर्ति पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बासु चाईबासा जिले का निवासी है और माओवादी गतिविधियों में उसकी सक्रिय भूमिका बताई जाती है।
4. इसी संगठन की महिला कैडर बासमती जेराई पर भी एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है। बासमती भी चाईबासा की रहने वाली है और उसे उग्रवादी गतिविधियों में संलिप्त बताया जा रहा है।
5. जेजेएमपी के कैडर विशाल जी उर्फ तुलसी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है। तुलसी लातेहार जिले का निवासी है और संगठन में उसकी भूमिका अहम मानी जाती है।
6. इसके अलावा, जेजेएमपी के दो अन्य सक्रिय कैडरों, पलेंद्र गंझु और प्रमोद गंझु पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये दोनों भी लातेहार जिले के रहने वाले हैं।