झारखंड- होली में चिकन प्रेमियों को झटका: चिकन के शौकीनों के साथ-साथ दुकानदार भी हैं डरे हुए, जानिये क्या इसकी वजह, विभाग भी एक्शन पर..

Jharkhand- Shock to chicken lovers on Holi: Chicken lovers as well as shopkeepers are scared, know the reason for this, department is also in action..

Bird Flu Outbreak: होली के पहले बर्ड फ्लू ने चिकन प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। झारखंड में रांची के बाद अब बोकारो जिले में भी बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है और जिला प्रशासन ने संक्रमित इलाके के 10 किलोमीटर के दायरे में अंडे-मुर्गी की बिक्री पर रोक लगा दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल बर्ड फ्लू एवियन इन्फ्लूएंजा के एच5एन1 वायरस की वजह से फैलता है। यह मुख्य रूप से पक्षियों पर असर करता है लेकिन कभी-कभी यह मनुष्यों और अन्य जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बर्ड फ्लू के डर से चिकन इंडस्ट्री में भी खौफ है। दरअसल हर साल होली पर करोड़ों का चिकन प्रदेश में बिकता है, ऐसे में बर्ड फ्लू की वजह से चिकन बिक्री पर गहण लग सकता है। दरअसल बर्ड फ्लू का यह मामला बोकारो के सेक्टर 12 स्थित एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में आया है। बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के साथ ही यहां लगभग 250 पक्षी मर चुके हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, बोकारो के प्रशासन ने एक्शन में आते हुए बड़ी संख्या में पक्षी और अंडों को खत्म कर दिया है। इससे पहले रांची में बर्ड फ्लू का बड़ा प्रकोप सामने आया था और इस वजह से 5500 पक्षियों को मारना पड़ा था। बोकारो में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय एक्शन में है।

 

इधर फार्म में 46 पक्षियों को मार दिया गया और 506 अंडे तथा 1,717 किलोग्राम पोल्ट्री फीड नष्ट कर दिया गया। पूरे फार्म को सैनिटाइज किया गया है। इसके अलावा 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close