झारखंड: सड़क हादसे में मामा-भांजा समेत तीन की गयी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Jharkhand: Three including uncle and nephew died in a road accident, police is investigating the case

Jharkhand News : भीषण हादसे में तीन युवकों की जान चली गयी। दुमका जिले में ये घटना घटी है। पहली सड़क दुर्घटना में मामा-भांजा की जान चली गयी, वहीं शादी से लौट रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। तीनों की घटनास्थल पर ही जान चली गयी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव के पास ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गयी। घटना में दो युवकों की जान चली गयी। युवकों की पहचान सचिन मोसाद और ढालू संतरा के रूप में हुई है। घटना में अरविंद संतरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक तीनों युवक रामगढ़ थाना क्षेत्र के ही कणहारा गांव के रहने वाले हैं और सुरजाहु पर्व का प्रसाद खाने अपने रिश्तेदार के घर हंसडीहा जा रहे थे। दोनों मृतक ढालू संतरा और सचिन मोसाद आपस में मामा भांजा हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं एक अन्य घटना में दीपक भंडारी की जान चली गयी। दीपक जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी गांव का रहने वाला था। वो अपने मौसेरे के शादी में दुमका आया था. घर लौटने के क्रम में उसकी बाइक को पीछे से एक ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close