झारखंड: 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, जानिये किन-किन जिलों के लिए चेतावनी, पढ़िये डिटेल

Jharkhand: Meteorological Department issued 24-hour alert for 5 districts, know for which districts the warning is issued, read details

Jharkhand Weather । झारखंड अब बड़ी तेजी से गरमी बढ़ने वाली है। कई जिलों के लिए मार्च में ही लू का अलर्ट जारी होने लगा है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे रखी है कि इस बार गरमी पिछली बार की तुलना में ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के कई इलाकों में पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह-सुबह लोगों को गर्मी से राहत मिलती हैं, लेकिन दोपहर होते ही जबरदस्त गर्मी का एहसास होता हैं।मौसम केंद्र रांची ने अपने ताजा मौसम अपडेट में जिन पांच जिलों में हीट वेव (Heat wave) का येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है. इन जिलों में रविवार दोपहर के बाद से हीट वेव चलने का अनुमान है।

 मौसम विभाग के मुताबिक, तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने संभावना जताई गई हैं। वैसे तो आसमान साफ रहेगा और पूरे झारखंड में तेज धूप पड़ेगी। जिसके वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. रांची समेत कई जिलों में लू जैसे हालात बनने के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

राज्य के सात जिलों गढ़वा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद के कई इलाकों में (हीट वेव) चलने की सूचना है। वहीं मौसम केंद्र रांची ने कल 16 मार्च के लिए भी राज्य के पांच जिलों में हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 वहीं, आज के मौसम की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि. और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेसि. रहने का पूर्वानुमान हैं. और आज मौसम साफ रहेगा. वही अगले दो दिन में झारखंड में हिट वेब चलने की भी आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close