48 घंटे का अलर्ट: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी

48 hour alert: Meteorological Department has issued a big warning for many states of the country, warning of heavy rain and thunderstorm along with thunderstorm

IMD Alert : मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कहीं लू की चेतावनी तो कहीं आंधी तूफान का अलर्ट। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक देश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों से आंधी तूफान के साथ बारिश होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंधी-तूफान का भी दिखेगा असर 

आईएमडी की चेतावनी के मुताबिक दो दिनों में कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और गरज चमक के साथ तेज और मध्यम बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक आज और कल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बारिश और वज्रपात की चेतावनी 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान बर्फवारी और बारिश होगी। इससे मौसम में ठंडक दिखेगी। उत्तराखंड में जहां बारिश और बर्फवारी की चेतावनी दी गयी है, तो वहीं 17 मार्च को उत्तराखंड के अलावे चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। इन जगहों पर ओले भी बरस सकते हैं।

 

दो दिनों का जारी हुआ अलर्ट 

वहीं पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान के अलावे यूपी के कुछ हिस्सों तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर असम के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसकी वजह से मौसम में ये तब्दीली हुई है।

 

IMD की चेतावनी 

अरुणाचल प्रदेश में 19 मार्च तक तक बारिश, वज्रवात और ओला वृष्टि की चेतावनी है। इस दौरान तेज आधी तूफान भी दिखेगा।

मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में भी 19 मार्च तक अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। 50 किलोमीटर की रफ्तार से यहां हवाएं चल सकती है।

19 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, मेघायल और असम के कई हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close