“झारखंड में मौसम का मिजाज बदला…बारिश का अलर्ट और तापमान में गिरावट”

"Weather changes in Jharkhand, rain alert and drop in temperature"

रांची : झारखंड का मौसम पिछले 24 घंटों में काफी सुहावना रहा। राजधानी रांची में दिनभर हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई और तीव्र गर्मी से राहत मिली। इस दौरान बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा किया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।

आगे आने वाले दिनों में बारिश का असर

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में झारखंड में तीव्र गर्मी देखी गई थी, लेकिन अब आने वाले 4-5 दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री तक घट सकता है। इस बदलाव से दिन और रात में हल्की ठंड का अहसास होगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहां-कहां हो सकती है बारिश

झारखंड के कई जिलों में आज अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इनमें पलामू, लातेहार, गढ़वा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, लोहरदगा, रांची, धनबाद, बोकारो, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और खूंटी शामिल हैं। इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमशेदपुर रहा सबसे गर्म

 

बीते 24 घंटों में झारखंड का सबसे गर्म जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड के विभिन्न जिलों का संभावित तापमान

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री तक हो सकता है।
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहेगा।
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रह सकता है।
पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close