इस दिन लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण…इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, आ सकती हैं मुसीबतें…

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और ग्रहण को महत्वपूर्ण घटनाओं में माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कभी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण होता है तो उसका अच्छा या बुरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस बार सूर्य ग्रहण 29 मार्च को है। बता दें, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

सूर्य ग्रहण का समय:
29 मार्च को सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। हालांकि सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान, सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा ग्रह सभी मीन में विराजमान होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को महत्वपूर्ण बना रहे हैं। ऐसे में साल के पहले सूर्य ग्रहण से कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जानते हैं आइए इन राशियों के बारे में।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें:

मेष राशि:
साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि के लिए समस्याएं ला सकता है। मेष राशि वाले जातकों को कार्यों में कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कोर्ट के मामले परेशान करेंगे। निवेश करने से बचना होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृश्चिक राशि:
यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि वालों के लिए भी कठिनाइयों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में समस्या आ सकती है। इस समय आप किसी यात्रा पर जाने से बचें। इस दौरान संपत्ति से संबंधित विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि:
तुला राशि के व्यक्तियों को अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को स्थानांतरण या कार्यस्थल में परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें, क्योंकि मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।जवान शहीद: नक्सलियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर, एक जवान भी शहीद

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close