सीता सोरेन पर हमला मामले में आया यू टर्न, रीना घोष ने रांची कोर्ट में दर्ज करायी शिकायत, 5 लोगों को बनाया आरोपी, पढ़िये क्या है शिकायत

There was a U-turn in the attack on Sita Soren, Reena Ghosh filed a complaint in Ranchi court, 5 people were made accused, read what is the complaint

रांची। सीता सोरेन पर धनबाद में कुछ दिन पूर्व हुए हमले में अचानक यू टर्न आ गया है। रांची कोर्ट में सीता सोरेन सहित पांच लोगों के खिलाफ शिकायत हुई है, इस मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 28 अप्रैल की तारीख तय की है। कोर्ट में शिकायत रीना घोषण ने की है, जो सीता सोरेन पर कथित तौर पर हमला करने वाले देवाशीष घोष की बहन है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 अप्रैल को शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया जायेगा। यह भी आरोप लगाया गया है कि हथियार के बल पर अपने बैंक खाते में 3 लाख रुपये जमा करवा लिये हैं। रांची मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पूर्व विधायक सीता सोरेन के अलावे उनके सुरक्षाकर्मी अर्जुन कुशवाहा, विवेक सिंह, विवेक सिंह की बहन और रिंकू शाहदेव के खिलाफ शिकायत की गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रीना घोष ने अपनी शिकायत में कहा है कि सीता सोरेन के साथ देवाशीष घोष निजी सचिव के रुप से काफी सालों से काम कर रहा था। जामताड़ा चुनाव में वो हार गयी, जिसके बाद सीता सोरेन ने देवाशीष घोष पर आरोप लगाना शुरू कर दिया था कि चुनाव में बहुत खर्च कर दिये हो। वो पैसा तुमको वापस करना होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसा देने में असमर्थता जताने पर सीता सोरेन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर देवाशीष का पहले अपहरण किया और उसे धनबाद लाया गया सरायढेला स्थित होटल में हथियार के बल पर उसकी गाड़ी का चाबी, जमीन के दस्तावेज और एटीएम छीन लिया और बैंक से तीन लाख रुपये ट्रांसफर करा लिये।

 

यही नहीं गाड़ी ट्रांसफर के कागज पर हस्ताक्षर करा लिये। फर्जी पिस्तौल रखकर देवाशीष की गिरफ्तारी करवा दी। रीना ने रांची के डीटीओ आफिस, जमीन रजिस्ट्री और गाड़ी के ट्रांसफर पेपर, चेक पर रोक लगाने का आवेदन दिया है।

Related Articles

close