झारखंड मौसम अभी-अभी: शुरू होने वाली आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
Jharkhand weather now: Heavy rain with thunderstorms starting, Meteorological Department has issued red alert for these districts

Jharkhand Weather Big Update : झारखंड में मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में जोरदार बारिश होगी।
ये खबर भी पढ़ें…
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हल्की वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान तेज हवा (हवा की गति 40-50 कि. मी. प्रति घंटे तक/आंधी चलने की भी संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें…
इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें।












