झारखंड में चौकीदार भर्ती: अगले महीने होगी चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा, OMR सीट में देना होगा जवाब …

Chowkidar Recruitment in Jharkhand: Written exam for Chowkidar recruitment will be held next month, answers will have to be given in OMR sheet ...

रांची। राजधानी में जल्दी ही चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी। शुक्रवार को चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में नियुक्ति के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में तय किया गया कि रांची जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अंचलवार रिक्त बीट अनुसार कुल-295 पद में बहाली की जाएगी। ओएमआर शीट के माध्यम से लिखित परीक्षा संभावित अप्रैल माह में लिया जा सकता है।

 

परीक्षा केंद्रों का चयन कर लिया गया है। पूर्व में सभी प्राप्त आवेदनों की सूची (स्वीकृत एवं आपत्ति सहित) का प्रकाशन जिला के आधिकारिक वेबसाइट http://ranchi.nic.in में अपलोड कर दिया गया था।

 

आपको बता दें कि पिछले साल से ही चौकीदारोंकी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। ये मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। पिछले साल अक्टूबर में झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डा. एसएन पाठक की पीठ में शुक्रवार को चौकीदार नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सरकार को छह दिसंबर तक राज्य में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था।

 

इससे पहले गृह सचिव ने हाईकोर्ट में यह अंडरटेकिंग दी थी कि तीन महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अंडरटेकिंग देने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। बता दें कि राज्य भर में कुल 4861 चौकीदारों की नियुक्ति होनी है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर प्रार्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी थी।

Related Articles

close