झारखंड: “सहियाओं के समस्याओं का जल्द होगा समाधान” स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, उनकी समस्याओं को दूर करना…

Jharkhand: "Problems of ASHAs will be solved soon" said Health Minister Irfan Ansari, it is important to solve their problems...

Irfan Ansari News : सहियाओं के समस्याओं का जल्द समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात के संकेत दिये हैं। जामताड़ा में सहियाओं के सम्मेलन में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में सहियाओं का योगदान काफी बड़ा है। उनकी समस्याओं के समाधान पर सरकार विचार करेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में काफी संख्या में सहियाओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सहियाओं की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सहियाओं को आश्वसन दिया है कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द विचार करेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर जिले में सहिया सम्मेलन का आयोजन कराया जाएगा। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना जायेगा और दूर किया जायेगा। इसके माध्यम से सहियाओं की समस्या से अवगत हुआ जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य सेवा सहिया बहनों के सहयोग से चल रही है। उनकी परेशानी को दूर करना सरकार की जिम्मेदारी है। सहिया बहनों की जो भी समस्याएं हैं और जो मांगें हैं सरकार उसपर फिर से विचार करेगी। जिला से सहिया की समस्या को लेकर जो फीडबैक आएगा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता कर कुछ रास्ता निकाला जाएगा।

Related Articles

close