प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 50%सीटों पर सरकारी फीस स्ट्रक्चर पर होगी पढ़ाई.. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल….

रांची । मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब झारखंड के निजी मेडिकल कॉलेजों एवं डिम्ड मेडिकल कॉलेज में 50% सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अनुरूप फीस निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे झारखंड के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। अन्य छात्रों के अलावा यूक्रेन से वापस आए छात्रों को भी लाभ मिलेगा।

इस संदर्भ में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अनुशंसा के आधार पर राज्य में भी यह व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close