झारखंड में 100 करोड़ का गोलमाल : अधिकारियों पर क्यों नहीं होती कार्रवाई? मंत्री बोले, डीसी की रिपोर्ट आते ही, की जायेगी कड़ी कार्रवाई

100 crore scam in Jharkhand: Why no action is taken against the officials? Minister said, strict action will be taken as soon as DC's report comes

रांची। झारखंड में राजस्व को चूना लगाने वाले कई अफसरों को गाज गिरने वाली है। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में मंत्री रामदास सोरोन ने कहा है कि धनबाद के डीसी की रिपोर्ट आने के बाद सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी। दरअसल 100 करोड़ से अधिक गोलमाल मामले की शिकायत पर जांच चल रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

विधानसभा के ध्यानाकर्षण में जमशेदपुर, हजारीबाग और चाईबासा में तैनात निबंधन सेवा के छह पदाधिकारियों को निलंबित करने की मांग धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने की। इन पदाधिकारियों से सरकार को लगभग 100 करोड़ से अधिक के राजस्व की हानि हुई है। यह उच्चस्तरीय जांच का विषय है। इन पदाधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

विधायक राज सिन्हा ने 12 जुलाई 2023 के धनबाद उपायुक्त के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि संतोष कुमार, जिला अवर निबंधक और श्वेता कुमारी, सहायक निबंधन महानिरीक्षक एवं सुजीत कुमार, तत्कालीन अवर निबंधक, धनबाद सह तत्कालीन जिला अवर निबंधक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हुई ?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इसके अलावा, हिनू सहित अशोक कुमार सिन्हा, जिला अवर निबंधक, चाईबासा, राम कुमार मधेशिया, अवर निबंधक, जमशेदपुर एवं राजेश एक्का, जिला अवर निबंधक, हजारीबाग के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हुई। विधायक ने कहा कि आरोपों की जांच के बाद भी कार्रवाई अब तक नहीं की गयी है।

 

जवाब में मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि धनबाद के उपायुक्त से इस संदर्भ में बात की है। इस मामले में 15 दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। राज सिन्हा के सवाल को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आगे बढ़ाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

जवाब में संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बोला कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टीलरेंस नीति पर काम कर रही है। उपायुक्तों की रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

close