झारखंड: भाजपा नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, बीच बाजार में हुई गोलीबारी से मचा हड़कंप, एक आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: BJP leader shot in broad daylight, firing in the middle of the market created panic, one accused arrested

Jharkhand Crime News : रांची में दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मार दी गयी। भाजपा नेता की इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में बुधवार को जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात भी सामने आई है। अपराधियों ने कांके चौक पर भारतीय जनता पार्टी के रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री, रामनवमी समिति, कांके के अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर को सिर में गोली मारी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

शाम करीब पौने चार बजे हुई। बाइक सवार अपराधी ने ठाकुर होटल में बैठे अनिल टाइगर को सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद कांके पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल टाइगर को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बताया जा रहा कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर को गोली मार दी। आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

 

पुलिस ने दावा किया है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल एक अपराधी को पकड़ लिया है। आरोपी को पिठौरिया से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अनिल टाइगर की हत्या की गई है।

 

रांची पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घायल अपराधी का नाम रोहित वर्मा है और वह रांची के पुंदाग इलाके का रहने वाला है। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल और दूसरे पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि बाकी वारदात में शामिल दूसरे अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

close