हे भगवान! और कहाँ कहाँ से टुकड़ों में मिलेंगे इंसान…हाथ, पैर और धड़…9 टुकड़ों में मिली लाश…फिर से दिल दहला देने कत्ल

हे भगवान! और कहाँ कहाँ से टुकड़ों में मिलेंगे इंसान…हाथ, पैर और धड़…9 टुकड़ों में मिली लाश…फिर से दिल दहला देने कत्ल

गुजरात: यह घटना वाकई दिल दहला देने वाली है। 29 मार्च 2025 को गुजरात के भरूच जिले के भोलाव इलाके में एक गंदे नाले के पास कुछ आवारा कुत्ते एक पैकेट को नोच रहे थे, जो बाद में एक इंसान के शरीर के टुकड़े निकले। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग दंग रह गए, क्योंकि यह मामला बेहद भयावह था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू की और पाया कि यह एक हत्या का मामला है, जिसमें मृतक के शरीर को 9 टुकड़ों में काटकर फेंका गया था। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और हत्या के कारणों और अपराधी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू की है। इस तरह के अपराध से क्षेत्र में भय का माहौल है, और लोग सवाल कर रहे हैं कि इस तरह की जघन्य घटना क्यों और कैसे हुई।

लोगों ने जब जाकर देखा तो उस पैकेट में एक इंसान का कटा हुआ सिर था। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इसके बाद चार दिनों तक पुलिस को नाले और आस-पास के इलाकों से लाश के बाकी टुकड़े मिलते रहे — जैसे हाथ, पैर और धड़।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये मामला साफ तौर पर एक खौफनाक हत्या का था। पहला सुराग एक कटी हुई बांह से मिला, जिस पर ‘सचिन’ नाम का टैटू बना था। इसके बाद पुलिस ने भरूच के सभी 31 थानों से गायब लोगों की रिपोर्टें निकालीं। पता चला कि एक दिन पहले ही सी डिवीजन थाने में सचिन नाम के एक शख्स की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस ने रिपोर्ट कराने वाले शख्स को बुलाया और टुकड़ों में मिली लाश की पहचान करवाई। जैसे ही उसने लाश देखी, वह सदमे में आ गया और पुष्टि की कि यह सचिन ही है। पुलिस अब इस जघन्य हत्या के पीछे के मकसद और कातिल की तलाश में जुट गई है। जल्द ही इस केस की अगली परतें भी सामने आ सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिग ब्रेकिंग : दिल्ली में भूकंप के झटके, दहशत के बाद घरों से निकले लोग….

Related Articles

close