झारखंड: उच्चकों ने मचायी आफत, डिक्की में रखा था कैश, स्कूटी ही ले भागा चोर, उधर मोपेड से गायब कर दिये रुपये

Jharkhand: Thieves created trouble, cash was kept in the trunk, the thief ran away with the scooter and made away with the money from the moped

रांची/लातेहार। झारखंड में इन दिनों उच्चकों ने आफत मचा रखा है। खासकर ये उच्चकों का ये गैंग बैंक से पैसे निकालने ये जमा करने जाने वाले वालों को अपना निशाना बना रहा है। लातेहार के चंदवा में ऐसी ही घटना सामने आयी है। जहां दुकान के बाहर खड़ी मोपेड वाहन की डिक्की तोड़कर अपराधी 50 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गये। घटना को लेकर चकला के अंबाटांड़ निवासी माड़ू उरांव ने चंदवा थाना में आवेदन दिया है। माड़ू उरांव चंदवा स्थित एसबीआइ शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसके बाद राशि को अपने मोपेड की डिक्की में रखा और बुध बाजार परिसर पहुंचा। यहां अपनी मोपेड खड़ी कर माडू उरांव सामान की खरीदारी करने लगा। उसने बताया कि कुछ ही मिनट में वह वापस लौटा, तो देखा कि बाइक की डिक्की टूटी हुई है। वहीं डिक्की में रखे पैसे व बैंक पासबुक गायब थे। पास की दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा में चोरी की पूरी घटना कैद हो गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फुटेज में बाइक सवार दो युवक मोपेड के समीप डिक्की से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। महज कुछ ही मिनटों में बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। आवेदन के बाद चंदवा पुलिस ने बैंक व बुध बाजार पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार कार्रवाई जारी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची में भी हुई घटना 

वहीं एक अन्य घटना डोरंडा थाना अंतर्गत गौरी शंकर नगर में रतन स्टोर के पास अनपूर्णा अपार्टमेंट में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति रंजीत सिंह के साथ घटी। वो एसबीआई AG Complex से रुपया निकालकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में स्कूटी को रतन स्टोर गौरी शंकर नगर में आकर खड़ा किया। सामान लेने के दौरान 2 मिनट के अंदर एक युवक हेमलेट पहन कर आया और उनका स्कूटी चोरी कर लेकर भाग गया। ये घटना आज दोपहर 1:20 बजे की है. इसके बाद डोरंडा थाना में FIR दर्ज हुआ. ये सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

Related Articles

close