झारखंड: बिजली विभाग ने रामनवमी को लेकर जारी की गाईडलाइन, इमरजेंसी के लिए मोबाइल नंबर भी किया सार्वजनिक, नोट कर लें…

Jharkhand: Electricity department issued guidelines regarding Ram Navami, also made mobile number public for emergency, take note...

रांची। रामनवमी 6 अप्रैल को मनाया जायेगा। इस दौरान शोभायात्रा और पूजा आयोजन होंगे। उत्सव के इस माहौल में सतर्कता बरतने के आदेश बिजली विभाग ने दिये हैं। झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने एक अहम अपील जारी की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने रामनवमी पूजा समितियों, शोभायात्रा आयोजकों और श्रद्धालुओं को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम निर्देश और सावधानियों के पालन की अपील की है ताकि कोई भी दुर्घटना न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली विभाग द्वारा जारी निर्देश:

1. झंडा/डंडा खड़ा करते समय विशेष ध्यान दें – बिजली के तारों या उपकरणों के संपर्क में आने से बड़ा हादसा हो सकता है। डंडा लगाने से पहले आसपास की विद्युत लाइन का निरीक्षण अवश्य करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. बसों और बड़े वाहनों की छत पर कोई न बैठे – साथ ही, किसी प्रकार की ऊँची सामग्री या झंडा वाहन की छत पर ना लगाएं जिससे बिजली के तारों से संपर्क का खतरा हो।

3. शोभायात्रा में सक्रिय निगरानी रखें – समिति के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखें ताकि लापरवाही या भूलवश कोई दुर्घटना न हो।

4. बिजली के तारों/उपकरणों को छूने की कोशिश न करें – डंडे या किसी अन्य वस्तु से भी संपर्क ना करें, यह घातक साबित हो सकता है।

 

किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:

• विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कॉलोनी – 9431135682

• विद्युत अधीक्षण अभियंता, आपूर्ति अंचल राँची – 9431135662

• कार्यपालक अभियंता, प्रमण्डल राँची (केन्द्रीय) – 9431135613

• प्रमण्डल डोरंडा – 9431135608

• प्रमण्डल न्यू कैपिटल – 9431135620

• प्रमण्डल राँची (पूर्वी) – 9431135614

• प्रमण्डल राँची (पश्चिमी) – 9431135664

• प्रमण्डल खूंटी – 9431135616

Related Articles

close