सिपाही ने किया छात्रा से रेप: कोर्ट के आदेश पर सिपाही और मकान मालकिन पर मामला दर्ज, छात्रा बोली, सबंध भी बनाया, पति को भी…

Constable raped a student: Case filed against constable and landlady on court's order, student said, had physical relation with her, also with her husband...

Police FIR : छात्रा से रेप मामले में सिपाही और मकान मालकिन पर Rape की FIR दर्ज की गयी है। अभी सिपाही की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिपाही ने छात्रा का रेप किया और फिर ब्लैकमेलिंग कर कई बार शारीरिक संबंध में बनाये। यही नहीं जब छात्रा ने संबंध से इनकार किया, तो फिर उसके पति को भी पूरी जानकारी दे दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला के आरोपों के बाद सिपाही पर अकबरपुर कोतवाली में एससी एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में मकान मालकिन पर भी केस दर्ज हुआ है।मामला यूपी के अम्बेडकरनगर के अकबरपुर का है। जहां छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने स्थानीय कोतवाली में तैनात सिपाही राजेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक जलालपुर की रहने वाली छात्रा अकबरपुर के जौहरडीह मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि उसी मकान में प्रतापगढ़ निवासी सिपाही राजेश यादव भी किरायेदार था। पीड़िता का आरोप है कि मकान मालकिन की मदद से सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने लगा।

 

एक दिन सिपाही ने उसे खाना दिया। मकान मालकिन के दबाव में खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया और आरोपी सिपाही भी वहीं मौजूद था। इसके बाद सिपाही ने पति को बताने की धमकी देकर कई महीनों तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया।

 

शिकायत के मुताबिक पीड़िता के पति को फोन कर एक दिन सिपाही ने सब कुछ बता दिया और उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कोर्ट में शिकायत की, जिसके आदेश पर सिपाही और मकान मालकिन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

close