भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गार्ड ने उठाया खौफनाक कदम, बंगले में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

BJP state president's guard took a horrific step, created a ruckus in the bungalow, police is investigating the matter

Crime News : सचिवालय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। भाजपा नेता के गार्ड ने अपनी जान दे दी। घटना की जांच में पुलिस जुट गयी है। पुलिस इस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के सरकारी आवास (MLC हाउस नंबर 21) में तैनात एक हाउस गार्ड ने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान आशुतोष मिश्रा के रूप में हुई है, जो गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के निवासी थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि घटना के समय दिलीप जायसवाल आवास पर मौजूद नहीं थे। गोली की आवाज सुनते ही अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सचिवालय थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक आशुतोष ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस मृतक के परिवार, सहकर्मियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।गौरतलब है कि दिलीप जायसवाल को 4 मार्च 2025 को एक बार फिर से बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

पूर्व में राजस्व मंत्री भी रह चुके हैं और सीमांचल क्षेत्र में उनकी गहरी राजनीतिक पकड़ मानी जाती है।इस घटना ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में कई प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस मामले में अभी जांच चल रही है। इस मामले में कुछ और भी खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close