झारखंड में शराब के शौकिनों के लिए ये खबर बढ़ा देगी चिंता, कहीं नकली शराब तो नहीं पी रहे हैं….हुआ ये बड़ा खुलासा

रांची: तो क्या झारखंड में लोग नकली शराब पी रहे थे? क्या महंगी शराब की बोतलों में नकली और घटिया शराब पिलायी जा रही थी? ये सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि झारखंड में नकली शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। इस खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है।

कमाल की बात ये है कि ये नकली शराब फैक्ट्री कहीं सुदूर इलाके में नहीं, बल्कि शहर के बींचों बीच संचालित हो रहा था। रांची के लालपुर इलाके में मिनी शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। आरोप है कि बीच शहर में अवैध तरीके से विदेशी शराब बनाया जा रहा था।जानकारी के मुताबिक यहां महंगी शराब की बोतल में नकली शराब को भरा जा रहा था। इस मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

READ MORE:- झारखंड ब्रेकिंग: स्कूल में गिरा ठनका, कई स्कूली बच्चे-बच्चियां हुई बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अब तक की जांच में उत्पाद विभाग की टीम ने 261 बोतल अवैध नकली विदेशी शराब, कॉर्क बोतल के 2200 पिस कैप, अलग अलग ब्रांड का लेबल सहित कई झारखंड सरकार के होलोग्राम को बरामद किया है। आशंका है कि यहां नकली शराब की पैकिंग कर बाजार में खपाया जाता था।उत्पाद विभाग को नकली शराब बनाने और खपाने को लेकर गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम एक्शन में आयी, टीम ने लालपुर थाना क्षेत्र के एम मालिक रोड छापेमारी की और इस मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। गिरफ्तार हुए आरोपियों का नाम शिव पूजन साहू, और रूपेश कुमार राय है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close