अभी-अभी- विधायक पन्नालाल पटेल के भांजे को सरेराह मारी गोली, गोदाम से लौटने के दौरान अपराधियों ने किया कांड

Just now- MLA Pannalal Patel's nephew shot in broad daylight, criminals committed the crime while he was returning from the warehouse

Crime News : एक बड़ी खबर आ रही है। अपराधियों ने एक बार फिर बड़ा कांड किया है। विधायक के भांजे को गोली मार दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गये हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना बिहार के खगड़िया जिले की है, जहां बेलदौर से जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह को अपराधियों ने बुधवार की रात्रि आठ बजे गोली मार दी। उन्हें चौथम थाना क्षेत्र के जयप्रभा नगर स्थित आवास के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद आनन फानन में कौशल सिंह को खगड़िया के नेक्टर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया, जब कौशल सिंह पत्नी के साथ अपने गोदाम से घर लौट रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने कौशल सिंह के सिर में गोली मार दी। घटना जिले के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव की बताई जा रही। मिली जानकारी के अनुसार, कौशल सिंह जेडीयू में जिला स्तर के नेता थे और पार्टी से जुड़े हुए थे।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। वहीं पुलिस की टीम भी लगातार जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों ने कौशल सिंह के भतीजे पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

 

परिजनों का कहना है कि कौशल सिंह के भतीजे ने ही घटना को अंजाम दिया है. मिली खबर के अनुसार, कौशल सिंह का पूर्व में भतीजे के साथ विवाद चल रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली गई. इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

आपको बता दें कि बेलदौर से विधायक पन्नालाल सिंह पटेल की गिनती जेडीयू के बड़े नेताओं में होती है। पन्नालाल सिंह पटेल चार बार के विधायक हैं। सन 2000 में पन्नालाल सिंह पटेल ने सबसे पहले खगड़िया जिले के चौथम विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने बेलदौर विधानसभा सीट का रुख किया और तब से वो इस सीट से लगातार जीत रहे हैं।

Related Articles

close