झारखंड बड़ी खबर: “देवघर एम्स में जिन मरीजों का नहीं होगा इलाज, उसका दिल्ली में होगा इलाज” निशिकांत दुबे ने दी जानकारी, रेलवे को लेकर आयी बड़ी खुशखबरी

Jharkhand big news: "Patients who cannot be treated at Deoghar AIIMS will be treated in Delhi" Nishikant Dubey gave the information, big good news came regarding railways

गोड्डा: गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने आज रेलमंत्री अश्निवी वैष्णव से झारखंड में रेलवे के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। निशिकांत ने बताया कि क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले कई अहम निर्णय लिए गए हैं। सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि गोड्डा और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेलवे के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संथालपरगना में रेलवे के विस्तार को लेकर हुई चर्चा 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• गोड्डा-महगामा रेलवे लाइन के लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी।

• बासुकिनाथ-चितरा-जोडामो लाइन का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• देवघर-नवगछिया रेल लाइन के तहत विक्रमशिला-कटेरीया खंड में गंगा नदी पर पुल के निर्माण का शिलान्यास स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

• साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी को अब भागलपुर तक बढ़ाया जाएगा।

• गोड्डा से नई ट्रेन सेवाएं जल्द शुरू होंगी –

o गोड्डा–अजमेर

o गोड्डा–गोवा

o गोड्डा–पुणे

o गोड्डा–आसनसोल पैसेंजर ट्रेन

 

स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी कदम:

डॉ. दुबे ने जानकारी दी कि देवघर एम्स में जिन मरीजों का इलाज संभव नहीं है, उन्हें सीधे दिल्ली एम्स रेफर कर इलाज की सुविधा दी जाएगी। यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल इंस्टीट्यूट बॉडी की बैठक में लिया गया।

 

पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच का असर – सांसद निशिकांत दुबे

सांसद ने कहा कि यह सभी निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण का परिणाम हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा:

“गोड्डा के विकास की यह रफ्तार मोदी जी की नेतृत्व क्षमता और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रमाण है।”

Related Articles

close