“मेरे लिए से*क्स सबसे जरूरी, चाहे तुम्हे कितना भी दर्द हो” पत्नी दिव्या का पति प्रसन्ना पर गंभीर आरोप, इंटरव्यू में कहा, गर्भवती रहने के दौरान भी…

"Sex is the most important thing for me, no matter how much pain you feel" wife Divya made serious allegations against husband Prasanna, said in the interview, even while she was pregnant...

Rippling HR-tech Company । ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में नाम कमा चुके और अमेरिका की प्रतिष्ठित कंपनी Rippling के को-फाउंडर प्रसन्ना शंकर अब एक बड़े निजी विवाद में घिर गए हैं। उनकी पत्नी दिव्या शंकर ने तलाक की अर्जी दायर करते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रसन्ना शंकर पर शादी के बाहर शारीरिक संबंध, ओपन मैरिज का दबाव और वेश्यावृत्ति में संलिप्तता जैसे गंभीर आरोप लगाये गये हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि प्रसन्ना ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। दिव्या ने जो आरोप लगाये हैं, वो काफी गंभीर है। दिव्या ने कहा है कि शादी के कुछ ही समय बाद जब वह गर्भवती थीं, तब भी प्रसन्ना ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यही नहीं पत्नी दिव्या ने ये भी दावा किया है कि प्रसन्ना कहते थे, “मेरे लिए सबसे जरूरी सेक्स है, भले ही सामने वाला दर्द में हो।” दिव्या ने आरोप लगाया कि यदि वह मना करतीं, तो प्रसन्ना उन्हें धमकी देते कि वह अपनी जरूरतें बाहर जाकर पूरी करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, प्रसन्ना शंकर ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। उन्होंने कहा है कि यह मामला न्यायालय में है और वे कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह मामला काफी चर्चा में है और टेक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

 

दिव्या के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

दिव्या ने दिये एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि प्रसन्ना उन्हें फोन पर आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर धमकाते थे और मानसिक दबाव बनाते थे। उन्होंने कहा कि प्रसन्ना ने कई बार दूसरी महिलाओं से संबंध बनाए और ओपन मैरिज को लेकर भी जोर डाला। जब दिव्या ने इसके लिए मना किया, तो उनके रिश्ते में दरारें बढ़ती गईं।

 

दोनों में चल रही है कानूनी लड़ाई 

इस समय दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया जारी है और वे अपने 9 वर्षीय बेटे की कस्टडी को लेकर कोर्ट में संघर्ष कर रहे हैं। दोनों ही पक्षों ने अदालत में कई सबूत पेश किए हैं। दिव्या का कहना है कि प्रसन्ना उनसे ऑफिस से छुट्टी लेकर संबंध बनाने की मांग करते थे और न मानने पर अन्य महिलाओं से संबंध बनाने की धमकी देते थे।

 

आपको बता दें कि Rippling एक जानी-मानी HR-tech कंपनी है, जो दुनियाभर में बिजनेस ऑटोमेशन और एंप्लॉय मैनेजमेंट सिस्टम्स के लिए मशहूर है। इस विवाद से कंपनी की छवि पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

close