झारखंड में आज से 2 नयी ट्रेन: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नयी ट्रेन का देखिये टाइम टेबल
2 new trains in Jharkhand from today: Great news for rail passengers, see the time table of the new trains

रांची। संथालपरगना के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आज से नयी ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इसकी जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी है। गोड्डा देवघर मेमू ट्रेन का टाइम टेबल साझा करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए आज से देवघर गोड्डा, देवघर भागलपुर पैसेंजर ट्रेन शुरू होगी।
यात्रियों के सुविधा के लिए कल से देवघर गोड्डा तथा देवघर भागलपुर पैसेंजर ट्रेन चालू होगी ,मोदी @narendramodi जी हैं तो तुरंत मुमकिन है । कर्मठ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव @AshwiniVaishnaw जी का आभार@EasternRailway pic.twitter.com/tD7zz6BZBr
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 11, 2025
ये खबर भी पढ़ें…
उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया है। देवघर से ट्रेन सुबह 6.30 बजे खुलेगी और 8.30 बजे गोड्डा पहुंचेगी। वहीं सुबह 9 बजे गोड्डा से खुलेगी और 11 बजे देवघर पहुंचेगी।
वहीं भागलपुर देवघर का टाइम टेबल भी उन्होंने सार्वजनिक किया है। जिसके मुताबिक 11.30 बजे देवघर से ट्रेन खुलेगी और 2.50 में भागलपुर पहुंचेगी। वहीं 3.30 बजे अपराह्न में ट्रेन खुलेगी और शाम में 7.30 बजे देवघर पहुंचेगी।












