झारखंड में मौसम का कहर : रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, विभाग की चेतावनी

Weather havoc in Jharkhand: Alert of heavy rain and thunderstorm in many districts including Ranchi, department's warning

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में जहां राजधानी रांची में तेज धूप और गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं सरायकेला-खरसावां, गोड्डा जैसे जिलों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात भी दर्ज किए गए हैं।

झारखंड में वज्रपात और बारिश को लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव झारखंड में दिखना शुरू हो गया है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 2 बजे से 4 बजे के बीच वज्रपात की गंभीरता को देखते हुए पांच बार रेड अलर्ट जारी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में रहेगी भारी बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, लातेहार, धनबाद, बोकारो, साहिबगंज, गोड्डा और जामताड़ा में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खासतौर पर शाम 4 बजे के बाद मौसम के बिगड़ने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

किन जिलों में कैसा रहेगा तापमान – तापमान पूर्वानुमान

राज्य भर में तापमान का स्तर भी अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज : अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस।

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।

Related Articles

close