झारखंड, छह जवान होंगे बर्खास्त! : DGP के तेवर हुए तल्ख, जैप के डीआईजी को दे दिया धारा 311 के तहत कार्रवाई का आदेश

Jharkhand, six soldiers will be dismissed! : DGP's attitude became harsh, ordered JAP's DIG to take action under section 311

Jharkhand Police : JSSC-CGL परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में फंसे IRB के छह जवानों पर किसी भी दिन गाज गिर सकती है। पुलिस महकमा अब आरोपी जवानों पर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। CID द्वारा गिरफ्तार किए गए पांच जवानों और एक फरार जवान को मिलाकर सभी छह के खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक डीजीपी अनुराग गुप्ता ने JAP के डीआईजी को धारा 311 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल झारखंड में आयोजित JSSC-CGL परीक्षा को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में राज्य पुलिस के IRB (India Reserve Battalion) के जवान भी शामिल थे। इस मामले में झारखंड पुलिस अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CID की कार्रवाई में पांच जवान गिरफ्तार, एक फरार:

इस पेपर लीक कांड की जांच कर रही CID ने 24 मार्च को पांच जवानों को गिरफ्तार किया था। साथ ही एक अन्य जवान फरार चल रहा है, जिसकी तलाश अब भी जारी है। इन सभी जवानों पर आरोप है कि इन्होंने परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध कराकर उनसे मोटी रकम ऐंठी।

 

छह जवानों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू:

मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड सशस्त्र बल (JAP) के डीआईजी को पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत इन छह जवानों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।धारा 311 के अंतर्गत सरकार को यह अधिकार है कि वह लोकसेवकों को बिना विभागीय जांच के भी बर्खास्त कर सकती है, यदि वह पद के लिए अनुपयुक्त पाए जाएं।

Related Articles

close