1 करोड़ का इनामी माओवादी ढेर: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर,

Maoist with bounty of 1 crore killed: Big success of security forces, 8 Naxalites including one with bounty of 1 crore killed in encounter,

Jharkhand big breaking: झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस ने 1 करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता विवेक को मार गिराया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अब तक मुठभेड़ स्थल से कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजीपी ने बताया कि यह मुठभेड़ बीते दिन सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। मारे गए माओवादियों में कई अन्य वांछित और खतरनाक नक्सली शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माओवादियों को लगा तगड़ा झटका

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई को माओवादियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इनामी नक्सली विवेक लंबे समय से पुलिस को चकमा देता आ रहा था और कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता था। सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

 

ऑपरेशन अब भी जारी

 

पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा जंगलों में तलाशी अभियान अब भी जारी है, क्योंकि आशंका है कि कुछ नक्सली अभी भी इलाके में छिपे हो सकते हैं। डीजीपी ने कहा कि राज्य में शांति बहाल करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

Related Articles

close