धनबाद में दिनदहाड़े 1 लाख की लूट, बैंक के CHP में घुसे, फिर हथियार की नोंक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम

1 lakh looted in broad daylight in Dhanbad, entered the CHP of the bank, then carried out the robbery at gunpoint

धनबाद: दिनदहाड़े बैंक सीएचपी को लूट लिया गया। तीन लूटेरे ध़ड़धड़ाते हुए सीएचपी में दाखिल हुए और फिर हथियार दिखाते हुए 1 लाख से ज्यादा रकम लूट लिये। वारदात के बाद लूटेरे बड़े आराम से फरार हो गये। घटना धनबाद के बाघमारा का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक तेतुलमारी थाना का है जहां शक्ति चौक के समीप बैंक ऑफ इंडिया के सीएचपी से दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने एक लाख रुपया की लूट की घटना को अंजाम दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित संचालक ने तेतुलमारी पुलिस को लुट की सूचना दी। भुक्तभोगी ने बताया कि एक अपराधी हेलमेट पहने हुए था. एक टोपी और मास्क लगाए हुए था. तीसरा अपराधी गमछे के सहारे चेहरा ढके हुए था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि सीएचपी बैंक ऑफ इंडिया का था, जहां तीन नकाबपोश अपराधी घुसे और संचालक राजू प्रसाद मंडल को पिस्टल का भय दिखा कर कब्जे में लिया।गल्ला में रखे पैसा के साथ ही बैग और पॉकेट में रखा हुआ पैसा निकाल लिया।

 

अपराधियों ने जाते-जाते सीएचपी संचालक राजू प्रसाद मंडल को रस्सी से हाथ बांध दिया और सीएचपी का शटर गिरा दिया। अपराधियों के जाने के बाद सीएचपी संचालक ने किसी तरह रस्सी को खोला और शटर खोल कर बाहर आए. तबतक सभी अपराधी भाग चुके थे।

Related Articles

close