झारखंड : हेमंत सोरेन के इलाके में गश्ती पर गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कर दिया हमला, जानिए क्या है पूरा मामला?

Villagers attacked the police team on patrol in Hemant Soren's area, know what is the whole matter?

हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल पर किडनी चोर के शक में ग्रामीणों ने हमला कर दिया. बता दें कि साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के चिहारपहाड़ गांव में यह घटना गुरुवार को घटी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार देर रात किड़नी चोर की अफवाह के शक में गांव वालों ने पुलिस गश्ती पर अचानक हमला कर दिया. पुलिस की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ भी की.  ग्रामीणों के इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. इनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे किया पुलिस पर हमला?

बता दें कि गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के भागनाडीह पंचायत के चिहार पहाड़ गांव में किडनी चोर के आने की अचानक अफवाह उड़ी. देखते ही देखते सैकड़ों लोग जमा हो गए . इस दौरान जैसे ही पुलिस का गश्ती दल गांव पहुचा ग्रामीणों ने उन्हें नकली पुलिस समझकर उनपर हमला कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये पुलिसकर्मी हुए हैं घायल

जिससे ड्यूटी में तैनात एएसआई पवन कुमार सिंह, आरक्षी 318 मो. सादिक अली, हवलदार ललित चौहान, गश्ती वाहन चालक सुनील मडैया गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, मामले की जानकारी मिलते ही बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया.

हवलदार ललित चौहान की आंख के पास गंभीर चोट लगी है. इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए रेफर कर दिया.

इतने लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

वहीं इस घटना को लेकर थाना प्रभारी पवन कुमार ने 20 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

close